अजब गजब: दुनिया का एक ऐसा रहस्यमयी स्थान जहां चार हजार साल से लगातार जल रही है आग, आंधी, बारिश और बर्फ का भी नहीं होता असर

  • अजरबैजान में हजारों साल से जल रही आग
  • हवा, बारिश और बर्फबारी का भी नहीं होता असर
  • 13वीं शताब्दी में हुई थी खोज

Anchal Shridhar
Update: 2024-03-04 18:35 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पृथ्वी में आज भी ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जो अपने रहस्यमयी चीजों को लेकर काफी ज्यादा चर्चित रहती हैं। जिनके बारे में सुनकर या उन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां पिछले चार हजार साल से लगातार आग जल रही है। यह आग ऐसी है कि इतनी सदियां बीत जाने के बाद भी न तो आंधी तूफान और न ही बारिश व बर्फबारी इस आग को बुझा पा रही है। एक पहाड़ी पर जल रही इस आग को स्थानीय भाषा में यानर डाग कहा जाता है। हिंदी में जिसका मतलब जलती हुई पहाड़ी होता है।

इस देश में मौजूद है यह अनोखी जगह

यह अनोखी जगह एशियाई देश अजरबैजान अबशेरोन प्रायद्वीप की पहाड़ी पर स्थित है। इस आग को देखने के लिए दुनिया भर से हर साल लाखों लोग आते हैं। हजारों साल से यहां आग जलते रहने का कारण जमीन की सतह से गैस का लीक होना है। दरअसल, अजरबैजान में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक गैस के भंडार हैं। यह बर्षों पुरानी आग उसका ही एक दुष्प्रभाव है। होता यह है कि कभी कभी गैस लीक होने के चलते उसमें आग लग जाती है और इस देश में ऐसा कई जगह होता है।

यही कारण है कि अजरबैजान को लैंड ऑफ फायर यानी आग की धरती कहा जाता है। यहां कई जगह पर ऐसी आग जलती है जो गैस लीक होना बंद होने के साथ बुझ जाती है। लेकिन यानर डाग की आग के साथ ऐसा नहीं है। यहां लगातार गैस का रिसाव हो रहा है जिसके चलते बीते कई सालों से यहां आग जल रही है। इस नजारे को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।

इस आग की खोज 13 शताब्दी में सिद्ध वेनिस के खोजकर्ता मार्को पोलो ने की थी। दरअसल वो विदेश यात्रा के दौरान अजरबैजान के इस अनोखे स्थान से होकर गुजरे थे। जहां उन्हें इसके बारे में पता चला। जिसका जिक्र उन्होंने अपने यात्रा वृतांत में किया। बता दें कि उस समय लोग इसे रहस्यमयी घटना मानते थे। दरअसल, उस समय किसी को अजरबैजान में प्राकृतिक गैस के भंडार होने के बारे में जानकारी नहीं थी।

Tags:    

Similar News